सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2025

जनवरी 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। इस दौरान आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने मित्रों और संबंधियों के साथ संबंध बनाकर चलना होगा। इस महीने अच्छा मुनाफा आपको प्राप्त हो सकता है। अपनी इच्छा शक्ति को जागृत करें। स्थिति को समझकर कोई कदम उठाएं।
अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें अन्यथा मानसिक अशांति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सकारात्मक रहेगा। कोई बड़ी परेशानी होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। आपको भ्रमित होने और दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करना है। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होने की संभावना है। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में आपको आगे आना होगा। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा बना रहेगा। साझेदारी में व्यापार आदि करने से परस्पर लाभ की संभावना है। संपत्ति की खरीद या बेच के लिए यह महीना अच्छा है। इस महीने के अंत में आपके कार्य सिद्ध हो सकते है। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा।
समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में यथासंभव मन लगाने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में अगर कोई उलझन है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का भी प्रयास करें।
फरवरी 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति वाला रहेगा। इस महीने की शुरुआत में कुछ शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की वाद विवाद की स्थिति से स्वयं को बचाना होगा। आपके मित्रों के माध्यम से आपका पैसा कहीं अच्छी जगह इन्वेस्ट हो सकता है। आप ब्याज पर किसी से पैसा भी ले सकते हैं।
अनुशासन का पालन करना होगा। अपने से बड़ों का सम्मान करें और शरीर के आराम पर भी ध्यान दें। आपकी जमा पूंजी महत्वपूर्ण कार्यों में खर्च हो सकती है। आपके परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आपकी वाणी की मधुरता के कारण लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं। भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपने धैर्य और पराक्रम को बनाए रखना होगा। अपनी इच्छा शक्ति का विकास करें और भावुकता में निर्णय नहीं लेने है।
संपत्ति खरीदने के लिए यह महीना अच्छा नहीं है। जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा। माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा बना रहेगा। प्रतिष्ठा होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। माता-पिता को संतान की ओर से विशेष चिंता नहीं रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सोच समझकर निर्णय लेना होगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है।
मार्च 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने के संकेत हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है उनका विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में साझेदारी करने से आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। भौतिक वस्तुओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। साहित्य और संगीत के प्रति रुचि जागृत होगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। आप विदेश भी जा सकते हैं। सगे संबंधी और मित्रों पर धन खर्च होगा।
आप अपने अच्छे व्यवहार से समाज में प्रसिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। धन की आय के साथ व्यय भी उसी अनुपात में हो सकता है। अपने कार्यों को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। स्वयं ही करें। इस महीने संपत्ति खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। माता-पिता का स्नेह सहयोग प्राप्त होगा।
समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को इस महीने कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अत्याधिक आत्मविश्वास से बचना होगा। प्रेम संबंध में एक दूसरे पर विश्वास को बनाए रखें। माता-पिता को संतान पक्ष की ओर से विशेष परेशानी नहीं होगी।
अप्रैल 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उनके कार्य सिद्धि का महीना कहा जा सकता है। इस महीने आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अपनी भावनाओं के अनुसार ही किसी प्रकार का समझौता करें। स्थिति को देखते हुए ही कोई कार्य करें। विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी परेशानी को उजागर न करें। अन्यथा लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। वाद विवाद वाली स्थिति से आपको बचना होगा।
महीने की शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि महीने के अंत में आपका खर्चा बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को कुछ ऐसा ना कहे जो कड़वा हो। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। इस स्थिति से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। बुखार जोड़ों में दर्द होने की संभावना दिखाई दे रही है। महीने की शुरुआत में आप कोई गाड़ी खरीद सकते हैं।
माता-पिता की ओर ध्यान दें। आप उनकी सेहत को लेकर परेशान होंगे। सगे भाई बहनों का सहयोग बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए महीना बहुत अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में चयन हो सकता है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। प्रेम प्रसंग में कड़वाहट आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं।
मई 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभकारक रहेगा। पिछले महीने की अपेक्षा कार्यों में अड़चन कम आएगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में नई उमंग और उत्साह का संचार होगा। अपनी बुद्धि और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने में सफल होंगे। अपने परिवार के लोगों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
परिवार में सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट व्यंजनों की ओर मन आकर्षित होगा। अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपकी सहायता भी करेंगे। अपने भाई बहनों के साथ कहीं पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी। किसी संगीतकार के कॉन्सर्ट में भी आप जा सकते हैं।
इस माह आप कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। पुरानी संपत्ति को बेच सकते हैं। उससे आपको फायदा भी होगा। समाज में उच्च प्रतिष्ठित लोगों से मान सम्मान प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा जो प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा।
जून 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना व्यवसाय में वृद्धि लेकर के आ रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय में वृद्धि करना चाहते हैं तो इस महीने ग्रह नक्षत्र की चाल आपके अनुकूल है। आपको फंडिंग भी मिल सकती है। शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। किसी नई योजना को आप मूर्त रूप दे सकते हैं।
इस महीने आप काफी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपका व्यवहार सकारात्मक रहेगा। भावनाओं को अपने अंदर नहीं पनपना देना है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। परिवार के प्रति चिंताएं कम होगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह महीना अनुकूल है। थोड़ी भाग दौड़ आपको करनी पड़ेगी।
मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह महीना कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। आपको अपने अध्ययन में और मेहनत करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी।
जुलाई 2025 : कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना उनकी उन्नति का महीना कहा जा सकता है। इस महीने में कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आप जो भविष्य में कार्य करना चाहते हैं उस संबंध में शुभ संकेत प्राप्त होंगे। आपके कार्य क्षेत्र में पहले की अपेक्षा अधिक उन्नति दिखाई दे रही है।
पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। आपकी वाणी मधुर है और आपकी वाणी की मधुरता आपको बनाए रखनी है। भाई बहनों के साथ मिलकर काम करेंगे तो परिवार में शांति बनी रहेगी।
किसी धार्मिक स्थल पर साधु संत का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। संपत्ति खरीदने के लिए महीना अनुकूल है। माता-पिता की सहायता प्राप्त होगी। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए महीना अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी संतान पक्ष की ओर से आनंद प्राप्त होगा।
अगस्त 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपके कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानी आ सकती है। आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। इसलिए आपको सावधान रहना है। किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका खर्च बढ़ सकता है।
आपकी कमजोरी अपने शत्रुओं के सामने उजागर हो सकती है। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय सोच समझ कर लेना है। किसी योजना में आप अपनी पूंजी इन्वेस्ट कर सकते हैं। अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भाई बहनों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखना होगा। धैर्य और साहस के साथ आगे बढ़ना होगा। संपत्ति के मामलों में आपको कुछ भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।
माता-पिता के साथ मतभेद उभर सकते हैं। समाज में आपको अपनी मान प्रतिष्ठा का ख्याल रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए महीना अच्छा है। पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति होगी। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग आदि में स्थित सकारात्मक रहेगी। संतान पक्ष की भावनाओं का आदर करें।
सितंबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा। इस महीने कुछ संघर्ष के बाद आपके कार्य बनेंगे। अपनी महत्वाकांक्षाओं को बहुत अधिक न बढ़ने दें। संयमित जीवन शैली का पालन करें। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इस महीने आपके सामने आ सकती हैं। आपके मन में भ्रम आ सकता है। आपको कार्य बिगड़ने की आशंका होगी। आपके मन में अत्यधिक पैसा कमाने की इच्छा जागृत हो सकती है।
वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आपकी जमा पूंजी में धन की वृद्धि होगी जिससे मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। अपनी स्थिति के अनुसार पैसे को इन्वेस्ट कर सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। कड़वे शब्दों का प्रयोग नहीं करना है। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है उन्हें दूर करने का प्रयास करना है। अपने कर्तव्य का पालन करें। सुनी सुनाई बातों पर ध्यान ना दें।
परिश्रम करते रहने से सफलता प्राप्त होगी। माता-पिता की भावनाओं का आदर करें। उन्हें मान सम्मान दें। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। ईमानदारी से कार्य करने पर प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
अक्तूबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति का महीना कहा जा सकता है। आपके कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपको प्रमोशन भी दिया जा सकता है। सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपके मन में व्यर्थ का संदेह अपने प्रेमी को लेकर उत्पन्न हो सकता है।
किसी पर भरोसा करने से पहले अपने पर विश्वास करें। अपने मन को विचलित ना होने दें। स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। आपको अपनी सेहत अच्छी होती हुई दिखाई देगी। आपकी जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। धन का सदुपयोग करने की कोशिश करें। इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो इस महीने विवाह होने में विलंब हो सकता है। इसलिए आपको धैर्य को बनाए रखना होगा।
संपत्ति खरीदने और बेचने से सफलता प्राप्त हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अच्छा रहेगा। अध्ययन में मन लगा रहेगा। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। पति-पत्नी के मध्य प्रेम महीने के अंत में बढ़ेगा और आप कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
नवंबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। इस दौरान मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मन में उत्साह बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। अपने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित है तो आपका विवाह तय हो सकता है। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को संतान प्राप्ति के संकेत प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना अच्छा रहेगा।
परिवार में वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शक्ति सामर्थ्य के अनुसार ही महत्वपूर्ण कार्यों का निर्णय लेना ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार के इच्छुक लोगों को नौकरी प्राप्त हो सकती है। आय के अतिरिक्त स्रोत पैदा हो सकते हैं। पूंजी निवेश कर सकते हैं। परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। भाई बहन आपकी सहायता करेंगे। धैर्य को बनाए रखना होगा। संपत्ति को खरीदने और बेचने के मामलों में जल्दबाजी नहीं करनी है।
विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन के प्रति सकारात्मक सोच रखना भविष्य में लाभदायक साबित होगा। उच्च शिक्षा के प्रति संभावनाएं बन सकती हैं। कोई भी निर्णय सोच समझकर लेना है। प्रेम प्रसंग में संयम से काम लेना होगा। सहिष्णुता बनाए रखें। क्रोध की स्थिति से बचना होगा। आप अपनी पत्नी को इस महीने कोई कीमती तोहफा गिफ्ट कर सकते हैं।
दिसंबर 2025 : सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में बाधा कम होगी। उच्च पद पर विराजमान लोगों से आपके संपर्क बनेंगे जिससे समाज में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा होने की योग बनेंगे। अपने मन में अच्छी भावनाओं को लाने का प्रयास करना चाहिए।
इस महीने के अंत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ ध्यान देना होगा। आर्थिक पक्ष पिछले महीने की तुलना में अच्छा होगा। धन का सदुपयोग होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। विदेशी यात्राओं से आपको फायदा होगा। व्यापार का विस्तार हो सकता है। आपके मन की कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इस महीने आप विदेश में कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। माता-पिता का सहयोग इस महीने आपको प्राप्त होगा। अध्ययन के साथ रोजगार प्राप्त करने की इच्छा मन में जागृत होगी। विद्यार्थियों को सफलताएं प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी विजय हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए इंडिया समाचार टीवी उत्तरदायी नहीं है।