वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

जनवरी 2025 : वृश्चिक राशि के जातक इस महीने कुछ मानसिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। आपके मानसिक सुख में कमी होगी। इसके अलावा आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी मोटी समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको भूमि से जुड़ा हुआ कोई कार्य नहीं करना चाहिए। आपको अपने कार्यों का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कोई बड़ा जोखिम नहीं उठाने की आपको सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। 

आपकी अच्छी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आप भौतिक सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। भाई बहनों की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए और एक अच्छी जीवन शैली का पालन करना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी सौदा नहीं करें। माता-पिता के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति आपको सावधान रहना होगा। 

विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई लिखाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग की वृद्धि होगी। संतान पक्ष के साथ आपको अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेंल बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके व्यवसाय में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

फरवरी 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना उन्नति और लाभ कारक रहने वाला है। कुछ कठिनाइयों के पश्चात आपके कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके सगे संबंधी और मित्रों से आपकी नजदीकी बढ़ेगी। आप छोटी-मोटी यात्राओं पर भी जा सकते हैं। 

आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए आपको योजना बनाकर कार्य करना होगा। संगीत नृत्य गायन के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी के सामने अपनी कमजोरी को उजागर न होने दें और धैर्य बनाए रखिए। संपत्ति खरीदने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। सोच समझकर कार्य करें। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। 

विद्यार्थियों के लिए यह माह उन्नति कारक रहेगा। प्रेम संबंध में आप एक दूसरे के प्रति सहयोग दिखाएंगे और कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति के संबंध में आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपकी स्थितियों में कुछ सुधार होगा। आपको शत्रु पक्ष से किसी भी प्रकार की कोई विशेष हानि होने की संभावना नहीं है। जीवनसाथी के साथ सामान्य मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यवसाय में लाभ की वृद्धि होगी। नौकरी में भी सुख बना रहेगा।

मार्च 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख और लाभ कारक रहेगा। लंबे समय से चली जा रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। आपकी आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। 

आर्थिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप परिवार में किसी सदस्य का बीमा करवा सकते हैं। आपको अपने खान-पान में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण रखना सीखना होगा। भाई बहनों की ओर से अच्छा लाभ होगा।

पैतृक संपत्ति के संबंध में आपको मुनाफा हो सकता है। माता-पिता की ओर से आपको अच्छा फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का आपको ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। 

आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से यह माह बहुत अच्छा है। दोनों प्रेमी एक दूसरे के प्रति सहयोग बनाए रखेंगे। संतान पक्ष के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा। आपकी बुद्धि सात्विक बनी रहेगी। आप अपने वैवाहिक जीवन में कुछ व्यस्त हो सकते हैं जिसके कारण आपके सुख में कमी हो सकती है।आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कम हो सकती है। नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है।

अप्रैल 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना साधारण उन्नति और लाभ कारक रहेगा। आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और वह मुलाकात किसी यात्रा में होगी। आपके जो मित्र हैं उनसे भी आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें। आप लंबी दूरी की यात्राएं कम कीजिए। किसी भी प्रकार का कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। अगर आप अपनी पूंजी को निवेश करते हैं तो आपको उसमें फायदा फिलहाल होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। 

किसी प्रिय व्यक्ति से कड़वे वचन का प्रयोग ना करें। भाई बहनों की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने धैर्य को बनाए रखना चाहिए। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो स्थिति आपके पक्ष में है। पिता की अपेक्षा माता से आपको अच्छा फायदा होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह कुछ संघर्ष में व्यतीत हो सकता है। आपको प्रेम प्रसंग में धोखा भी प्राप्त हो सकता है। 

आपको मानसिक कष्ट का अनुभव होगा। आप अपनी संतान पक्ष की सेहत को लेकर और उनकी समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी धीमी गति से प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख की कमी और तनाव होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में अच्छा फायदा प्राप्त करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा।

मई 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस माह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपका समय व्यतीत हो सकता है। पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी आपको महसूस हो सकती है। आपके पास जो धन है वह अचानक से खर्च हो सकता है। ऐसे वाद विवाद से अपने आप को दूर रखिए जो आपके जीवन में तकलीफ पैदा करते हैं। 

आप अपने भाई बहनों के साथ यात्राओं पर जा सकते हैं। आप अपने घर में भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि कर सकते हैं। अगर आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं या कोई नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो स्थिति आपके लिए अनुकूल है। माता-पिता के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह कोई विशेष लाभदायक नहीं रहेगा। 

प्रेम प्रसंग में वाद विवाद होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। संतान पक्ष की भावनाओं को समझने का आपको प्रयास करना चाहिए। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में आपको अपनी पत्नी पर विश्वास रखना होगा। 

जून 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ संघर्षों के पश्चात उन्नति देने वाला रहेगा। अगर आप योजना बनाकर अच्छे से कार्य करते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन उसके साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाए रखिए। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अपने मित्रों पर अत्यधिक विश्वास नहीं करना चाहिए अपना धैर्य बनाकर रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहिए। 

अपने मधुर व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे और आप अपने परिवार के साथ मिलकर अपने घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी करवा सकते हैं। आपको अपने भाई बहनों की सहायता करनी पड़ेगी। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए लाभ की स्थितियां बनी हुई है। माता-पिता की ओर से भी आपको अच्छी सहायता प्राप्त हो सकती है।

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके हृदय में गरीबों के प्रति और वंचितों के प्रति करुणा का भाव उत्पन्न होने जा रहा है। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रेमी पर विश्वास बनाए रखिए। विरोधियों के षड्यंत्र से आपको सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपकी कोई लंबी यात्रा हो सकती है। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरी में भी स्थिति सुधर जायेगी।

जुलाई 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना सफलतादायक होने की संभावना है। धार्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके दोस्तों से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी पर अधिक विश्वास ना करें। आपकी लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती है। आपकी जमा पूंजी अचानक खर्च हो सकती है। अपने धन को सोच समझकर खर्च करें। किसी को कड़वे वचन ना बोले। भाई बहनों का सहयोग बना रहेगा। 

अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखिए। विद्यार्थियों के लिए यह माह संघर्ष से युक्त रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा रहेगा। 

आपके प्रेम प्रसंग में आपको उलझनें आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से समस्याएं बढ़ सकती है। अदालत के मामलों में संघर्ष बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के मध्य तालमेल की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों की प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को संयम रखना चाहिए।  

अगस्त 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस महीने उनके कार्यों में विलंब हो सकता है। आपको मानसिक परेशानी भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी दिक्कत आपको महसूस होगी। महीने के अंत में आपकी स्थिति में कुछ सुधार होगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छोटी यात्राओं से आपको फायदा होगा। आपको पूंजी का निवेश करना चाहिए और अपने धन का सदुपयोग करना चाहिए। 

व्यर्थ के उपदेश न दे। भाई बहनों की समस्याओं के कारण आपको परेशानी हो सकती है। आलसी नहीं बने और अपना कार्य समय पर पूरा करें। नवीन संपत्ति खरीदने के लिए इस माह स्थितियां अच्छी नहीं है। अनावश्यक भाग दौड़ की स्थिति से बचना चाहिए। माता-पिता के संबंध में कुछ चिंताएं हो सकती हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक जागरूकता रखनी चाहिए। 

अपने मनोबल को कम न होने दे। प्रेम संबंध में तालमेल की कमी देखी जा सकती है। संतान की समस्याओं के कारण मन में बेचैनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में अंत में स्थितियां सकारात्मक होगी। वैवाहिक जीवन में सामान्य मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारी गतिविधियों में तेजी आएगी। कार्यस्थल पर आपके लिए स्थितियां अच्छी होगी।

सितंबर 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना कोई खास नहीं रहने वाला है। इस महीने आपके कार्यों में विलंब होगा। फालतू की भाग दौड़ आपके जीवन में लगी रहेगी। इस माह के अंत में संघर्ष के पश्चात आपके लिए सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ होगा। 

अपने दोस्तों से जोर जबरदस्ती कोई सहायता ना लें। समझदारी से कार्य करें। सकारात्मक व्यवहार बनाए रखें। अत्यधिक पूंजी निवेश न करें। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रखें। वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। भाई बहनों की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। अपने साहस को बनाए रखें। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। 

माता-पिता की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग को इस माह अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी स्थितियां अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

अक्तूबर 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी के बहकावे में नहीं आए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में जब फैसला लें तो सोच समझ कर ले। इस महीने आपकी छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। आपके परिवार के लोग और दोस्तों से आपकी बहस हो सकती है। 

अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करें। आपके पास जो पैसा है उसका सदुपयोग करें। अचानक धन खर्च होने की संभावना हो सकती है। आप अपने धैर्य को बनाए रखें। भाई बहनों का सहयोग इस माह आपको प्राप्त होगा। आपके परिवार में सुख समृद्धि आएगी। संपत्ति के संबंध में किसी प्रकार का विवाद जन्म ले सकता है। साझेदारी में किसी भी प्रकार की कोई संपत्ति ना खरीदें। माता-पिता के संबंध में विशेष चिंता हो सकती है। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। अत्यधिक लोभ और लालच से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में अधिक लगेगा। 

प्रेम प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपका प्रेमी आपके अनुकूल होगा। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अदालत के मामलों में धीमी गति से प्रगति होगी। पति-पत्नी के मध्य परस्पर मतभेद बने रह सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ में कुछ दिक्कत आ सकती है। कार्यस्थल पर परिस्थिति अनुकूल होंगी। आपका प्रमोशन हो सकता है।  

नवंबर 2025 : वृश्चिक राशि के जातक इस माह कार्य में व्यस्त रहेंगे। लाभ की अपेक्षा आपका खर्च अधिक रहेगा। अधिक परिश्रम करने से सामान्य लाभ के रास्ते खुल जाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मेलजोल बनाए रखें। कार्य स्थल में संघर्ष बढ़ सकता है। घरेलू मामलों को आराम से निपटाइए। पूंजी निवेश करने से भविष्य में फायदा होगा। मधुर व्यवहार बनाए रखने से घर में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के संबंध में सामान्य परेशानी हो सकती है। 

अत्यधिक पराक्रम नहीं दिखाना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखना चाहिए। संपत्ति खरीदने और बेचने के लिए महीने की शुरुआत में स्थिति अच्छी है, शीघ्रता में कोई डिसीजन ना लें। माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह माह अध्ययन के दृष्टिकोण से सामान्य लाभकारी रहने वाला है। 

प्रेम प्रसंग में स्थिरता रहेगी। संतान पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। महीने के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परस्पर तालमेल बनाए रखिए। पूजा पाठ में आपकी रुचि होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी में आपका ट्रांसफर किया जा सकता है।

दिसंबर 2025 : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा नहीं रहेगा। शुरुआत में आपके कार्य में कुछ कठिनाई आएगी लेकिन बाद में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस माह आपको कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहिए। अपने मित्रों से आपको इतना फायदा नहीं होगा जितना आप सोच रहे हैं। मानसिक और शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। अपने पैसे को फिलहाल निवेश नहीं करें। 

अपने पारिवारिक मतभेद को कम करने का प्रयास करें। घर का वातावरण न बिगड़ने दे। भाई बहनों को यथा -संभव सहायता करते रहें। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। पैतृक संपत्ति के संबंध में विवाद हो सकता है। माह के अंत में सकारात्मक परिणाम सामने भी आएंगे। माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर आपको सावधानी रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए यह माह पढ़ाई की दृष्टि से अच्छा नहीं रहेगा। आपके मन में शंका रहेगी। 

प्रेम प्रसंग में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। कानूनी मामलों में इस माह के अंत में सकारात्मक स्थितिया बनेगी। जीवनसाथी के साथ परस्पर आकर्षण बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि कम हो सकती है। व्यापार में विशेष लाभकारी स्थिति नहीं दिखाई दे रही है। नौकरी करने वालों को संयम बरतना होगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए इंडिया समाचार टीवी उत्तरदायी नहीं है।