इंडियन होटल्स (आईएचसीएल) का नवी मुंबई में पदार्पण विवांता नवी मुंबई, तुर्भे के उद्घाटन की घोषणा

इंडियन होटल्स (आईएचसीएल) का नवी मुंबई में पदार्पण  विवांता नवी मुंबई, तुर्भे के उद्घाटन की घोषणा

मुंबई, 07 मार्च, 2022: भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने विवांता नवी मुंबई, तुर्भे को शुरू करने की घोषणा आज की। पारसिक हिल्स की तलहटी में स्थित, बहुत ही स्टाइलिश ढंग से डिज़ाइन किया गया होटल नवी मुंबई में पहला 'विवांता' है।

आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री. पुनीत छतवाल ने कहा, "हमने देश के प्रमुख शहरों में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करने की आईएचसीएल की नीति के अनुरूप यह महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में नवी मुंबई व्यवसाय, शिक्षा, खेल और मनोरंजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि यह होटल नवी मुंबई शहर के तेज़ी से हो रहे विकास का हिस्सा बनेगा।" 

146 कमरों के विवांता नवी मुंबई, तुर्भे से अरबी सागर के मनोरम दृश्य का आनंद लिया जा सकता है। नवी मुंबई की खाड़ी में आने वाले फ्लेमिंगो पंछियों से प्रेरित होकर इस होटल का आधुनिक वास्तुशिल्प डिजाइन बनाया गया है। मिंट, होटल के इस डाइनर में पूरे दिन भर कई स्थानीय और ग्लोबल व्यंजनों का स्वाद चखा जा सकता है, मीठे व्यंजनों के लिए स्विर्ल में बढ़िया पेस्ट्री और केक मिलेंगे, विंक इस ट्रेंडी रेस्टो-बार की अल्फ़्रेस्को सीटिंग का मज़ा लिया जा सकता है। कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया जिवा स्पा इस होटल के रूफटॉप पर बनाया गया है। साथ ही यहां रूफटॉप बार एंड लाउन्ज भी है। 327 स्क्वायर मीटर के बैंक्वेट एरिया के साथ यह होटल शादियों और अन्य कार्यक्रमों के लिए बेहतरीन है। 

विवांता नवी मुंबई, तुर्भे के महाप्रबंधक श्री. विकास परिमू ने कहा, "आईटी कॉर्पोरेट पार्क्स, मनोरंजन स्थलों, विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और बड़े कार्यक्रमों का जहां आयोजन किया जाता है उन मैदानों के काफी करीब होने की वजह से विवांता नवी मुंबई, तुर्भे बहुत सुविधाजनक है।  छुट्टियों में मज़े और आराम करने के लिए हो या काम के लिए यात्रा करने वालों के लिए हो, सभी के लिए यह होटल बहुत ही सुविधाजनक साबित होगा। नवी मुंबई शहर का नया आकर्षण - विवांता नवी मुंबई, तुर्भे में आपके स्वागत के लिए हम उत्सुक हैं।"

इस नए होटल के शुभारंभ के साथ, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में आईएचसीएल होटलों की संख्या 12 हो चुकी है, जिनमें से तीन निर्माणाधीन हैं।