जटिल ऑपरेशन में मिली सफलता, बच्चे की किडनी से निकाला गया स्टोन
अजमेर के केजी स्टोन हॉस्पिटल में बड़ी मेडिकल सफलता—डेढ़ वर्ष के बच्चे की किडनी से बड़ा स्टोन निकाल जटिल सर्जरी सफल
अजमेर के केजी स्टोन हॉस्पिटल में प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप शर्मा, एनेस्थेटिक डॉ. विवेक शर्मा तथा उनकी विशेषज्ञ टीम ने मात्र डेढ़ वर्ष के बच्चे की किडनी से बड़ा स्टोन निकालकर एक अत्यंत जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इतनी कम उम्र में किडनी स्टोन का बनना बेहद दुर्लभ है, लेकिन अचानक बने इस स्टोन के कारण बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
जांच के दौरान स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके बाद दूरबीन तकनीक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से ऑपरेशन किया गया। आधुनिक उपकरणों, सूक्ष्म तकनीक और टीमवर्क की बदौलत यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही। ऑपरेशन के अगले ही दिन बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह पूर्णतः स्वस्थ है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में डॉ. कुलदीप शर्मा और डॉ. विवेक शर्मा के साथ-साथ पूरे स्टाफ का अहम योगदान रहा। सभी ने टीम भावना के साथ उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं, जिसके परिणामस्वरूप यह जटिल सर्जरी सफल हो सकी।
केजी स्टोन हॉस्पिटल की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि यहां जटिल से जटिल मामलों का भी उच्च स्तरीय उपचार विशेषज्ञता और आधुनिक सुविधाओं के साथ सम्भव है।